Valentines day sms ,April fool sms 2014, Easter sms Wishes, Love quotes sayings, Romantic sms messages poetry & Sad text messages in Urdu and Hindi

हर ख़ुशी माना ज़माने तेरे अफ़साने में है

Sms posted in category Muhabbat by Rizwan

हर ख़ुशी माना ज़माने तेरे अफ़साने में है
वो मज़ा लेकिन कहाँ जो दिल के लुट जाने में है

बात करती है फक़त दुनिया वफ़ा में मिटने की
दम अगर जलने का है तो सिर्फ़ परवाने में है

चीर कर तूफां चला वो पाने अपने प्यार को
देखते हैं आज कितना जोश दीवाने में है

शमअ कहती है बचा ले ख़ाक खुद को होने से
और परवाना कहे क्या लुत्फ़ जल जाने में है

एक सच है बांधना होगा जिसे पल्ले “विजय”
हार है चुप बैठने पर जीत लड़ जाने में है

This SMS message is submitted under following tags ,

Post a comment / SMS